Samastipur

समस्तीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सियाराम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मामले में नामजद पंचायत सचिव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र महाविद्यार्थी ने बताया कि शिकायतकर्ता अब्दुल मन्नान, जो पंचायत शिक्षक हैं, पूर्व में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में जेल गए थे। उस मामले के आधार पर उन्हें मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा निलंबित कर दिया गया था। बाद में न्यायालय ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। न्यायालय से बरी होने के बाद अब्दुल मन्नान पिछले 9 महीनों से अपने निलंबन को समाप्त कराने और सेवा में बहाली के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे।

आरोप है कि निलंबन मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा उनसे 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार हो रही मांग से परेशान होकर शिक्षक ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।

निगरानी विभाग की टीम ने दलसिंहसराय के गुदरी बाजार में कार्रवाई करते हुए मुखिया सियाराम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान पंचायत सचिव मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार मुखिया को निगरानी टीम अपने साथ ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग फरार पंचायत सचिव की भूमिका की भी जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

2 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

3 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

3 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

8 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

15 घंटे ago