समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

विद्यापतिनगर से लापता किशोर की बरामदगी का इंतजार, रहस्य अब भी बरकरार, 12 दिनों से लापता ईशांत का नहीं मिला सुराग

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : गत 10 जून की शाम को दोस्तों के बुलावे पर घर से निकला 14 वर्षीय ईशांत कुमार उर्फ छोटू आखिर कहां है? इस सवाल का जवाब पिछले 12 दिनों से न तो उसके स्वजनों को मिल पाया है और न ही पुलिस को। हर गुजरते दिन के साथ रहस्य और गहराता जा रहा है, जबकि बेटे की सलामती की आस में माता-पिता की आंखें लगातार डबडबा रही है और अपनी जिगर की टुकड़े की सकुशल बरामदगी को ले रास्ता निहार रही हैं।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बंगराहा पंचायत निवासी रामप्रीत राय और अभिलाषा देवी का पुत्र ईशांत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंगराहा में नौवीं कक्षा का छात्र है। किशोर के अचानक लापता होने के बाद परिवार की दिनचर्या मानो थम सी गई है। घर का माहौल गमगीन है। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जबकि पिता और भाई-बहन हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल पूछ रहे हैं—”क्या कहीं ईशांत दिखा?” मामले में स्वजनों को शीघ्र बरामदगी की आस जगी थी जब 18 जून को एसपी अरविंद प्रताप सिंह स्वयं बंगराहा गांव पहुंचे।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्वजनों से बातचीत की और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द बरामदगी का भरोसा दिया। एसपी के दौरे के बाद उम्मीद जगी थी कि शायद जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। एसपी की सक्रियता के बाद लोगों को लगा था कि मामला जल्द सुलझ जाएगा, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी ईशांत का कोई सुराग नहीं मिलने से रहस्य और गहरा गया है। परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपित पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी और किशोर की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक जांच किसी निर्णायक बिंदु तक नहीं पहुंच सकी है। उधर इलाके में भी ईशांत की चर्चा लोगों की जुबान पर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किशोर सुरक्षित है तो उसे जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाया जाए और यदि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है तो सच्चाई सामने लाई जाए। वहीं स्वजनों ने प्रशासन से मामले में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा है कि हर बीतता दिन उनकी बेचैनी और दर्द को बढ़ा रहा है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150