समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नाबालिग के साथ दु’ष्कर्म, पीड़िता की मां के आवेदन पर रोसड़ा थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां के आवेदन पर रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 26 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे नाबालिग गांव के समीप स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मब्बी निवासी रामाकांत महतो के पुत्र छोटू कुमार ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि घटना के बाद उनकी पुत्री काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से आहत हो गई। बाद में पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में रोसड़ा के इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150