Samastipur

Kids & Moms Dance Academy में मेगा टैलेंट समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

समस्तीपुर : Kids & Moms Dance Academy द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मेगा टैलेंट समर कैंप 2026 का ग्रैंड शोकेस कार्यक्रम 8 जून को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, जुम्बा, योग, ताइक्वांडो एवं मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में सीखी गई कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कैंप के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल को विकसित किया। ग्रैंड शोकेस में बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम सीखने, अनुशासन, मेहनत और रचनात्मकता का अनूठा संगम साबित हुआ।

इस अवसर पर समस्तीपुर की महापौर अनीता राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही, शहर के सम्मानित समाजसेवी रिजुव्वल इस्लाम शाहिन तथा पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की सफलता में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डांस ट्रेनर नैतिक राज, ताइक्वांडो प्रशिक्षक कोच विजय, योग प्रशिक्षक मास्टर मधु मोहन ठाकुर तथा मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षक कुंदन कुमार राय और सुजाता मैम ने बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैंप केवल नई चीजें सीखने का मंच नहीं था, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने वाला सफल आयोजन रहा। अकादमी के संस्थापक रंजन गांधी, निदेशक राजा पोद्दार एवं प्रबंध निदेशक शिक्षा देबरे ने कहा कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago