समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दलसिंहसराय में नल-जल योजना का पानी टंकी फटा, दो महिलायें ज’ख्मी 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के पास शहरी वार्ड संख्या-24 में गुरुवार को नल-जल योजना का एक पानी टंकी अचानक फट गया। इसकी चपेट में आने से मिथिलेश पासवान की पत्नी नीतू देवी एवं नवल पासवान की पत्नी रीता देवी चोटिल हो गई। बताया गया कि वहां आस-पास मौजूद नीतू व रीता पानी के तेज बहाव एवं मलवे की चपेट में आ गई थी। दोनो का इलाज कराया गया। लोगों ने बताया कि योजना के तहत लगाये गये दो टंकी में से एक टंकी से पानी का रिसाव हो रहा था। शिकायत के बाद भी विभाग ने समस्या का निदान नही किया था। फलतः टंकी फट गया। लोगों के अनुसार यह जानलेवा भी हो सकता था। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150