समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

15 जून के कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चला जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं आयोजित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 15 जून को डीएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले प्रदर्शन की सफलता को लेकर शनिवार को शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। मोर्चा की ओर से दूधपुरा हवाई अड्डे के जीर्णोद्धार एवं संचालन, बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल और ठाकुर पेपर मिल को पुनः चालू करने, मुक्तापुर जूट मिल के विकास एवं विस्तार के साथ उसके नियमित संचालन की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर यह प्रदर्शन प्रस्तावित है।

मोर्चा के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने बताया कि सर्किट हाउस से अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मोहनपुर चौक, महदैया पोखर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को आंदोलन के उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जिले के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी एवं रघुनाथ राय, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, राम विनोद पासवान, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, समाजसेवी अशोक राय, आइसा के दीपक यदुवंशी तथा सौरभ सतनाम समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर के समग्र विकास के लिए बंद पड़े उद्योगों का संचालन, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा दूधपुरा हवाई अड्डे को चालू करना जरूरी है। नेताओं ने आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विकास प्रेमी नागरिकों से 15 जून को सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150