समस्तीपुर शहर के BRB कॉलेज के पास ऑटो से उतरते ही महिला के गले से चेन स्नैचिंग
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड बीआरबी कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। पीड़ित महिला की पहचान आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रीति कुमारी के रूप की गयी है। बताया गया है कि बाजार से खरीदारी करने के बाद महिला घर लौट रही थी।
बीआरबी कॉलेज के पास ऑटो से उतरकर वह ऑटो चालक को किराया दे रही थी, तभी एक बाईक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुछ ही सेकेंड में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये। हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वह काफी आगे निकल चुका था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

