समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

खानपुर में युवक की गला रेतकर ह’त्या, नशे के अड्डे पर वारदात, जांच में जुटी पुलिस

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत बादशाह] : खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। राजकीय मध्य विद्यालय खानपुर के पीछे स्थित बगीचे में एक युवक का गला रेता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान खानपुर दक्षिणी पंचायत निवासी मोहम्मद रुस्तम के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। वह मुर्गा दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार आजाद सुबह दुकान से बगीचे की ओर निकला था। कुछ देर बाद ही उसका शव बरामद हुआ।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया जा रहा है कि घटना दिन के करीब 10 बजे के आसपास हुई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं सूचना पाकर खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरू की।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल को पीली पट्टी लगाकर सुरक्षित कर दिया गया है ताकि जांच में मददगार साक्ष्य जुटाए जा सकें। मौके से गांजा पीने वाली चिलम और स्प्राइट की बोतल से बना हुक्का जैसा सामान भी बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि नशा करने के दौरान किसी विवाद में युवक की हत्या की गई होगी।

IMG 20250821 WA0010

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही परिवार के सदस्य बेहोश हो जा रहे थे। पिता सदमे में हैं और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। स्थानीय लोगों के बीच इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घटनास्थल लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। यहां सुबह से देर रात तक युवक जुटते हैं और गांजा, सिगरेट, इंजेक्शन व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने पहले भी यहां छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही नशे के आदी युवक फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

IMG 20241218 WA0041

गुस्साए लोगों ने शव को पोस्टमार्टम में नहीं भेजा वरीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे

गुस्साए लोगों ने घटनास्थल से शव को लेकर के जिला मुख्यालय मुख्य सड़क के खानपुर मोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद सदर सीडीपीओ-2 संजय कुमार को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो थाने की अतिरिक्त पुलिस जवान को बुलाया गया। काफी समझाने के बाद तकरीबन 6 घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

FB ADD scaledIMG 20260201 WA0062 1