समस्तीपुर : ताजपुर थाने की पुलिस द्वारा एक जीवित महिला को अपनी कागजी रिपोर्ट में मृत घोषित कर देने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की फिलहाल ताजपुर थाने का प्रभार मुफस्सिल के सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सौंपी गयी है, जल्द ही नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी। इससे पहले एसपी ने ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पूछा था कि वे बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। जबाव से संतुष्ट ना होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई की है।
बता दें कि ताजपुर थानाध्यक्ष के इस गलत रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने महिला की अपील तक बंद कर दी थी। लेकिन जब महिला खुद कोर्ट के सामने जीवित खड़ी हुई, तो हड़कंप मच गया। पूरा मामला एक महिला द्वारा दायर उस अपील से जुड़ा है, जिसमें उनकी नाबालिग नातिन के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी अशोक सिंह को बरी किए जाने को चुनौती दी गई थी।
समस्तीपुर कोर्ट ने वर्ष 2013 में आरोपी को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार पंकज ने कोर्ट को बताया कि मामला 2015 से लंबित है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि 293 अपीलीय मामलों में रजिस्ट्री की ओर से कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।
इसी दौरान समस्तीपुर एसपी और ताजपुर थाना की ओर से दाखिल रिपोर्ट में कहा गया कि अपीलकर्ता सकली देवी की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद सकली देवी ने अदालत में आवेदन देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पंचायत द्वारा जारी जीवित प्रमाण पत्र पेश कर साबित किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। खंडपीठ ने सवाल उठाया कि आखिर बिना सत्यापन के कोर्ट में इतनी गंभीर और गलत जानकारी कैसे दाखिल कर दी गई। इधर एसपी और थानाध्यक्ष को कोर्ट के अगली सुनवाई में वर्चुअल मोड में उपस्थित रहने का भी आदेश दिया गया है।
बयान :
कार्य में लापरवाही के आरोप में ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। थाने का प्रभार मुफस्सिल के सर्किल इंस्पेक्टर को सौंपी गयी है। जल्द ही ताजपुर में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की जाएगी।
–अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…