बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में एक गेटमैन की लापरवाही से 3 ट्रेनों 10 मिनट तक एक ही जगह रुके रहना पड़ा। हाल ये हो गया कि रेल ट्रैक पर ट्रेन रुक गई और फाटक बंद होने के चलते दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लगा सो अलग। वजह ये कि गेटमैन को नींद आ गई थी और वो गेट बंद कर सो गया।
गेट मैन नींद में और ट्रेनों को सिग्नल ही नहीं
ये सबकुछ मोकामा जंक्शन के पास हुआ। यहां पश्चिमी रेल गुमटी पर गेटमैन के तौर पर शिव कुमार की पोस्टिंग थी। शनिवार की रात 10 बजे से रविवार की सुबह 6 बजे तक की उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। शिव कुमार तय समय पर ड्यूटी पर पहुंच गया। शनिवार की रात से शिवकुमार ने ठीक से ड्यूटी की। रविवार की भोर में ट्रेन आने से पहले शिव कुमार ने फाटक भी बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो उम्मीद से परे था।
गेट मैन को अचानक आ गई नींद
शिव कुमार को अचानक नींद आई और उसने ये भी नहीं सोचा कि गेट अभी बंद ही है। लेकिन इसके बाद तो हड़कंप ही मच गया। उसी वक्त रूट से जन शताब्दी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और पटना-झाझा मेमू ट्रेन को गुजरना था। लेकिन शिव कुमार के नींद में होने के चलते इन ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिला तो लोको पायलटों ने ट्रेन आगे नहीं बढ़ाई।
दूसरे स्टाफ को पता करने भेजा गया
इसके बाद रेल कंट्रोल और मोकामा स्टेशन पैनल की तरफ से कई बार गेट मैन शिव कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी तरफ से कोई संदेश नहीं आया। इसके बाद कंट्रोल रूम में भी परेशानी फैल गई। सबको किसी अनहोनी का डर लगने लगा। ऐसे में एक और स्टाफ को रेलवे कंट्रोल रूम से पश्चिमी केबिन में भेजा गया, ताकि सही बात पता चल सके।
गेट मैन को किया गया सस्पेंड
जब दूसरा स्टाफ केबिन में पहुंचा तो उसने देखा कि शिव कुमार गहरी नींद में है। इसके बाद लापरवाही के लिए गेट मैन को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन एक अखबार के अनुसार इसी दौरान ये पता चला कि शिव कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी। वो बुखार में ही ड्यूटी करने पहुंच गया था। शायद इसी वजह से वो सो गया था। साथ ही केबिन में वो अकेले था, इसी वजह से ये सबकुछ हुआ। फिलहाल मामले में आगे की जांच भी चल रही है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…