समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

करुआ में श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा पंचायत स्थित करुआ ग्राम के वार्ड संख्या 17 में आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पावन और आध्यात्मिक अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आए हुए सैकड़ों ग्रामीणों की न्यूरोपैथी जाँच, बोन मास डेंसिटी जाँच एवं खून की जाँच पूरी तरह निःशुल्क की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाओं और आर्थराइटिस किट का भी मुफ्त वितरण किया गया।

भक्ति और अध्यात्म के इस संगम के बीच आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन अभावग्रस्त लोगों तक उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा पहुँचाना था, जो आर्थिक या अन्य कारणों से शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते हैं। इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया।

IMG 20250204 WA0010

इस शिविर में उनके साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम रूप से मौजूद रही। महिला मरीजों के लिए डॉ. सुषमा शिखा की उपस्थिति विशेष रूप से लाभकारी रही, जिन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति विशेष परामर्श दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का यह दिव्य एवं भक्तिमय अवसर समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का पावन संदेश लेकर आया है।

वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, आरोग्य, यश और मंगल का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता सदैव बनी रहे। बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। छोटी-छोटी लापरवाहियाँ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ भोजन, शुद्ध जल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनाना चाहिए। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को मौसमजनित बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और नियमित देखभाल ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की आधारशिला है।

इस अवसर मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, प्राचार्य प्रो. नन्द किशोर सिंह, वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार, पंच बैजनाथ साह, डा. जीतेन्द्र कुमार, भीम कुमार, मनीष कुमार, राम चन्द्र सिंह मुंशीजी, भुबनेश्वर महतो, अरुण कुमार, बिजेन्द्र ठाकुर, प्रो. सुबोध प्र. सिंह, अशर्फी लाल सिंह, विजय कुमार, दिलीप राज कुशवाहा समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं मरीज उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150