ताजपुर में 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन कारोबारी गिरफ्तार
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए छापेमारी में 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो महिला समेत तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड संख्या-17 स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।
इस दौरान भोला साह, चुन्नी देवी व कौशिकी कुमारी के घर से कुल 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

