BRB कॉलेज के पीछे से बाइक चोरी, CCTV में दिखा एक संदिग्ध, पहले भी GRP द्वारा बाइक चोरी कांड में किया जा चुका है गिरफ्तार
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज के पीछे खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहनपुर वार्ड संख्या-43 निवासी ललित कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध युवक की पहचान होने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि उक्त युवक पूर्व में भी जीआरपी थाना पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा चोरी हुई बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

