समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

विद्यार्थियों को सीएम सम्राट का गिफ्ट: बिहार विद्या साथी ऐप पर 75 हजार टीचर 24 घंटे ऑनलाइन पढ़ाएंगे

IMG 20260212 WA0118

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव ऐप ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया। इस ऐप से 24 घंटे और सातों दिन (24×7) पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। सीएम ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी जब, जहां से चाहें अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। आगे ऐसे विद्यालयों की संख्या और बढ़ायी जाएगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग देंगे। कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए सभी विषय तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, जेईई और नीट की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक एआई टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्हें असीमित अध्ययन एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

IMG 20240904 WA0139

अन्य स्कूलों में शुरू होगी यह सुविधा : मुख्यमंत्री

सीएम ने कहा कि मॉडल स्कूलों से शुरू की जा रही यह व्यवस्था भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इसका भरपूर लाभ उठाएं, अपनी जिज्ञासा का समाधान करें और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहां भी हो, जब भी पढ़ें, उनके सवाल का जवाब और शिक्षक का सहयोग हमेशा उसके साथ हो।

ऐप पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर की छात्रायें जाहन्वी एवं जिया ने इस ऐप के प्रयोग का डेमो दिखाया और इससे हो रही सुविधाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150