रेवाड़ी गांव में चार लोगों पर 94 हजार 991 रूपये का बिजली चोरी का केस दर्ज
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में बिजली विभाग के छापेमारी दल ने अलग- अलग 4 लोगों के यहां छापेमारी कर 93 हजार 991 रुपया का बिजली चोरी करने का केस दर्ज करवाया है। इस बाबत अंगारघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी में रेवाड़ी निवासी नवल किशोर पांडेय का पुत्र उमाशंकर पांडेय के घर में विभाग द्वारा विपत्र बकाया के एवज में लाइन काटने के बाबजूद चोरी से बिजली उपयोग कर लगभग 37 हजार 984 रुपया का विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार गांव के रामानन्द पांडेय का पुत्र नित्यानंद पांडेय द्वारा चोरी से टोका फंसा कर लगभग 9 हजार 454 रुपया का विभाग का राजस्व का नुकसान करने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। जबकि योगेंद्र पांडेय का पुत्र कैलाश पांडेय व खूबी साह का पुत्र उपेंद्र साह के घर मे चोरी से टोका फंसा कर बिजली उपयोग करने में क्रमशः 29 हजार 904 व 16 हजार 649 रुपया का राजस्व क्षति करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए बिशनपुर विद्युत प्रशाखा के जेई अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से निवेदन किया गया है।

