Samastipur

समस्तीपुर : डेढ़ बीघा जमीन में लगे आम और कटहल के हरे-भरे पेड़ को काटकर बदमाशों ने किया नुकसान

समस्तीपुर/पूसा : पूसा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर बथुआ गांव के एक किसान का करीब डेढ़ बीघा में लगा हरा पेड़ बदमाशों ने काट कर नष्ट कर दिया। इसमें अधिकतर आम के पेड़ थे। कुछ कटहल का पेड़ भी शामिल बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो सभी पेड़ करीब चार वर्ष पुराने थे। सुबह खेतों में पेड़ों का कटा हिस्सा देख लोग दंग रह गए। आनन फानन में मौजूद लोगों ने खेत व बाग के मालिक को सूचना दी।

सूचना पर खेत मालिक मुजफ्फरपुर से ग्रामीण रंजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, कन्हाई कुमार व अन्य ग्रामीण, पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मामले की छानबीन व पूछताछ की। मौजूद लोगों ने बताया कि खेत व बगीचा धर्मागतपुर बथुआ गांव निवासी दीपक शर्मा के पुत्र गौरव कुमार का है। वे लोग मुजफ्फरपुर में रहते हैं। बहरहाल निर्दयता से आम व कटहल के पेड़ को काट कर बर्बाद करने को लेकर सभी हतप्रभ हैं। लोगों ने कहा कि इससे किसी को क्या फायदा मिल सकता है। पेड़ काटने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago