Samastipur

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत के एक गांव की एक युवती ने जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक सिंघिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि युवती द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago