Samastipur

समस्तीपुर शहर में बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

समस्तीपुर : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफस्सिल थाना और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर ताजपुर रोड, धर्मपुर, मोहनपुर, रूदौली, लगुनियां सूर्यकंठ, कोरबद्दा, जितवारपुर होते हुए चांदनी चौक तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।

नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने या किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग या अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च में दरोगा राहुल वत्स, पूजा कुमारी, दीपशिखा कुमारी, राहुल कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago