समस्तीपुर : समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में बुधवार को प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। पदभार संभालने के बाद प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है और महाविद्यालय के सभी सदस्यों को इसी भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षा एवं संस्कार की एक महत्वपूर्ण संस्था है और सभी के सहयोग से यहां के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डी.बी.के.एन. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. ए.सी. झा के पास वीमेंस कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार था। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को उन्हें इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रो. झा ने प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन को प्रभारी प्राचार्य का पदभार सौंपा।
इस अवसर पर बी.आर.बी. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. फरहत जबीं, डॉ. संगीता, डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. संगीता कुमारी, सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पाणी बोस, अजीत कुमार समेत महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…