समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो टावर पर चढ़ा युवक! घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी कारी राय के पुत्र सुरेश राय के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेश राय के साथ उसके भाई ने मारपीट की थी।

इस मामले में उसने हलई थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से वह आक्रोशित हो गया। विरोध जताने के लिए मंगलवार की दोपहर वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। तेज धूप में काफी देर तक टावर पर रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हलई थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

घंटों तक चले ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद सुरेश राय टावर से नीचे उतरा। नीचे उतरने के बाद उसकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। बता दें कि ररियाही पंचायत में एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है, जब किसी व्यक्ति ने विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150