Samastipur

मोहनपुर में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने दो को सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे द्वितीय सत्यप्रकाश शुक्ला की अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने पटना जिले के सलीमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी नंदु राय और नरसिंह राय को भादवि की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके अलावा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों को पांच वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी।

जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी शिवशंकर ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा। बता दें कि 17 मार्च 2021 को मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गयी गोलीबारी में विद्या राय और निवास राय की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना के बाद मृतक विद्या राय के भतीजे संजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago