Samastipur

समस्तीपुर में गंडक नदी में डूबने से छात्र की मौ’त, पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था, दो घंटे बाद मिला शव

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने चार दोस्तों के साथ संगम घाट पर नहाने गया था। दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव नदी से निकाला गया। मृतक की पहचान शिरोपट्टी वार्ड-12 निवासी राजेश राम के 18 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है।

जयप्रकाश कुमार अपने दोस्तों रूपेश कुमार (23 वर्ष), अभिषेक कुमार (21 वर्ष), मंगल कुमार (23 वर्ष) और मनीष कुमार (21 वर्ष) के साथ बाइक से संगम घाट गंडक नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान जयप्रकाश, रूपेश और मनीष गहरे पानी में चले गए। रूपेश, मनीष, अभिषेक और मंगल किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जयप्रकाश गहरे पानी में फंस गया।

दोस्तों ने जयप्रकाश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत बाहर आकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद जयप्रकाश कुमार का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

जयप्रकाश कुमार को गंडक नदी से निकालकर खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खानपुर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के मामा नंदकिशोर राम ने बताया कि जयप्रकाश चार भाई था। उसने हाल ही में फॉरेंसिक साइंस में दाखिला लिया था। उसके तीन छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं। जयप्रकाश के पिता राजेश राम गांव में खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago