Samastipur

प्रोफेसर कॉलोनी की स्थिति बदहाल, नगर आयुक्त ने जलजमाव व पाइप-लाइन समस्या जल्द दूर करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में चल रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जनशिकायतों के बाद बुधवार को नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने निर्माण स्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर-1 की बदहाल स्थिति देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में एम्बुलेंस और मरीजों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आरओबी निर्माण के दौरान बार-बार ‘नल-जल’ योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं सड़क को समतल नहीं किए जाने से गड्ढों में तब्दील रास्तों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्थाई ह्यूम पाइप हटाकर मुख्य नाले को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो पहली ही बारिश में करीब आठ हजार की आबादी जलजमाव की समस्या से प्रभावित हो सकती है। साथ ही आरओबी निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की भी मांग उठाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ-साथ क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मौके पर मुहल्ले के रवि पांडेय, सुमित, राकेश, पत्रकार प्रकाश ओझा व प्रकाश झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

7 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

8 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

10 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

10 घंटे ago