Samastipur

पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में बालिकाओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का दिया संदेश

समस्तीपुर : बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में विभागीय निदेशानुसार “बालिका स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन उत्साह एवं जागरूकता के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नोडल शिक्षिकाएं स्मृति कुमारी, शीला कुमारी एवं चुनचुन कुमारी ने छात्राओं को माहवारी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित वैज्ञानिक एवं सामाजिक जानकारियां विस्तारपूर्वक दीं। उन्होंने कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए चना, गुड़, फल तथा हरी सब्जियों के नियमित सेवन पर बल दिया।

इस अवसर पर स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने छात्राओं से खुलकर संवाद करते हुए कहा कि माहवारी से जुड़े विषयों पर झिझक या शर्म मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपनी समस्याएं अपनी नोडल शिक्षिकाओं, मां अथवा बड़ी बहनों से साझा करें, ताकि समय पर उचित मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में भी सकारात्मक जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सुरक्षित और सशक्त भविष्य की पहली सीढ़ी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago