समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DEO ने कल्याणपुर BEO की शिक्षक प्रतिनियुक्ति रद्द की, मांगा स्पष्टीकरण

समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कल्याणपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा छात्र-शिक्षक अनुपात को लेकर किए गए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में डीईओ कार्यालय से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कल्याणपुर ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की थी, जिसे निरस्त किया जाता है। साथ ही बीईओ से बिना सक्षम अनुमति एवं संज्ञान में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई है।

डीईओ ने कल्याणपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इस संबंध में 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे स्थानांतरण अथवा सक्षम आदेश के बिना किसी भी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं करें। अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कल्याणपुर सहित सभी बीईओ एवं स्थापना शाखा को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150