समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रामभद्रपुर व थलवारा के बीच विद्युतीकरण कार्य अंतिम चरण में
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिये फिलहाल रामभ्रदपुर थलवारा स्टेशन के बीच 25 हजार वोल्ट एसी विद्युत उपस्कर एवं पावर सप्लाई दोहरीकरण के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बाबत रेल प्रशासन ने आम लोगों को आगाह किया है कि उक्त स्टेशन के बीच बिजली के तारों को 24 अप्रैल के बाद पूर्णत: विद्युत युक्त समझें।
इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर उक्त खंड पर अनधिकृत रूप से न रेलवे ट्रैक पार करें और न ही किसी तरह के विद्युत उपकरण के संपर्क में आयें। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान अधिकांश विद्युत तारों में करंट सप्लाई रहने से आम लोगों को जान माल का नुकसान हो सकता है। इसके लिये लोगों में जागरुकता के लिये रेलवे ने कई समाचार पत्र में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया है। ज्ञात हो कि उक्त रेलखंड पर 6 से 8 मई के बीच विद्युतीय लोको ट्रायल की तिथि पूर्व से ही संभावित है।

