Samastipur

मुखिया प्रतिनिधि ने CM से की मुलाकात; शिवाजीनगर की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड की भटोरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवी युवराज कुमार उर्फ नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। मुलाकात में शिवाजीनगर प्रखंड में वर्षों से लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

युवराज कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रखंड क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि शिवाजीनगर प्रखंड में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। युवराज ने जर्जर सड़कों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, युवाओं के लिए खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवराज कुमार की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया और कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने शिवाजीनगर प्रखंड के विकास से संबंधित आवश्यक योजनाओं पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस मुलाकात के बाद शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबित परियोजनाओं को गति मिलने से युवाओं को रोजगार, किसानों को सुविधा और आम लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा। समाजसेवी युवराज कुमार उर्फ नीतीश ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवाजीनगर प्रखंड आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago