समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : बकरीद पर्व मनाने ससुराल जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आकर 7 वर्षीय बच्ची समेत पति-पत्नी की मौ’त

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलालशाही चौक स्थित एनएच-322 पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मृतकों की पहचान वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चाँदसराय निवासी मेहंदी हसन के 46 वर्षीय पुत्र मो. खुर्शीद, उनकी पत्नी रवीना खातून तथा मोहम्मद चांद की सात वर्षीय पुत्री चांदनी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मो. खुर्शीद अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव स्थित ससुराल में बकरीद पर्व मनाने जा रहे थे। इसी दौरान चकलालशाही दुर्गा मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों ट्रक के चक्के के नीचे आ गए।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घटना में मो. खुर्शीद और बच्ची चांदनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रवीना खातून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। उधर, सूचना पर पहुंचे पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी एवं हलई थाने की पुलिस ने स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

IMG 20240904 WA0139

घटना से आक्रोशित लोगों ने चकलालशाही चौक के समीप समस्तीपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बाद में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर ट्रैफिक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150