Samastipur

समस्तीपुर जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा ग्रामीणों के लिए बनी जीवनदायिनी

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है। जेन प्लस और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित यह सेवा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों एवं गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर राहत प्रदान कर रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सेवा त्वरित चिकित्सा सहायता का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। जिले में वर्तमान में कुल 81 एम्बुलेंस संचालित हैं। इनमें 22 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट असिस्टेंस, 56 बेसिक लाइफ सपोर्ट असिस्टेंस और 3 शव वाहन शामिल हैं।

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों से लैस ये एम्बुलेंस दूरदराज के इलाकों तक पहुंचकर मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। अप्रैल 2026 में जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से कुल 6,320 मरीजों को सहायता प्रदान की गई, जो पूरे बिहार में सर्वाधिक बताया गया है। इनमें 5,222 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 139 नवजात एवं गंभीर मरीजों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इसके अलावा 143 सड़क दुर्घटना पीड़ितों तथा 816 अन्य मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज सुनिश्चित कराया गया। क्वालिटी मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि 102 एम्बुलेंस सेवा में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। साथ ही बेहतर संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सेवा लोगों के लिए त्वरित सहायता का महत्वपूर्ण सहारा बन चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

46 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago