समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए थानेश्वर मंदिर के पास रेल लाइन किनारे से करीब 15 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थानेश्वर पुल के नीचे शराब छिपाकर रखी गई है, जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक बैग से दो बीयर केन सहित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब ट्रेन से उतारकर वहां रखी गई थी। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। नगर थाने की पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…