समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी में मंगलवार की देर शाम उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब तत्कालीन एसडीपीओ वीके मेधावी के विदाई एवं नवनियुक्त एसडीपीओ अनुपेश नारायण के स्वागत समारोह को एन वक्त पर रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार गृह विभाग ने वीके मेधावी के तबादले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी, जिसके बाद पूरा कार्यक्रम बीच में ही स्थगित करना पड़ा।
बताया गया कि पटोरी अनुमंडल परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई थी। कार्यक्रम स्थल पर पोस्टर-बैनर लगाए गए थे तथा अधिकारियों और मेहमानों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इसी दौरान गृह विभाग से ट्रांसफर रोकने का आदेश आने के बाद आनन-फानन में समारोह से जुड़े पोस्टर हटाए गए और कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इसके बाद बुधवार को आधिकारिक तौर पर गृह विभाग ने इसका पत्र भी जारी कर दिया।
सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त एसडीपीओ अनुपेश नारायण पटोरी पहुंच चुके थे, लेकिन आदेश में बदलाव होने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं वीके मेधावी फिलहाल पटोरी में ही पदस्थापित रहेंगे। गृह विभाग द्वारा अनुपेश नारायण को अब सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल में एसडीपीओ के रूप में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। समारोह में शामिल होने पहुंचे कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमंत्रित मेहमान कार्यक्रम रद्द होने के बाद बिना औपचारिकता पूरी हुए ही लौट गए। तैयार किए गए लजीज व्यंजनों का भी लोगों ने जल्दबाजी में लुत्फ उठाया और फिर वापस लौट गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम की चर्चा देर रात तक पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में होती रही।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…