समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को सड़क पर साइकिल चला रहे बच्चों को बाइक सवार एक युवक ने अपने झांसे में लेकर सोने का लॉकेट निकलवा लिया और फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक रेलवे कॉलोनी की सड़क पर साइकिल चला रहे बच्चों के पास पहुंचा और उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करते हुए बातचीत शुरू की और खुद को सहज दिखाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठाकर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसने बच्चों को बातों में उलझाकर गले से सोने का लॉकेट उतरवा लिया और मौके से फरार हो गया।
वहीं, पास लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक की पूरी हरकत साफ तौर पर देखी जा रही है। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…