समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : सरकारी शिक्षकों की डबल ड्यूटी, सुबह स्कूल; फिर जनगणना ड्यूटी

समस्तीपुर : जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि जनगणना 2027 के कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि पहले जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जा रहा है।

इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों को प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया है। इसके कारण कई स्कूलों में आधे से अधिक शिक्षक जनगणना कार्य में व्यस्त हैं, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने व्यवस्था दी है कि सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक पहले सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्यालय में कक्षाएं संचालित करेंगे, इसके बाद वे जनगणना कार्य में भाग लेंगे। साथ ही उनकी उपस्थिति विद्यालय में “ऑन ड्यूटी” के रूप में दर्ज की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा है कि अप्रैल और मई माह में कक्षा 4, 5 और 6 के विद्यार्थियों के लिए भाषा और गणित की बुनियादी क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150