समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार ग्रहण करने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया गया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलामंत्री संजू सोनी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला प्रवक्ता मोहन पटवा ने किया। मौके पर नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को साधुवाद देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार और अधिक मजबूत होगा तथा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर “जय सम्राट, तय सम्राट” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, ओबीसी मोर्चा जिलामंत्री धीरज पुर्वे, हंसा देवी, गुड़िया देवी, संजय ठाकुर, नीतीश शर्राफ, राजेश साह, अशोक शर्मा, विनय कुमार सिंह लल्लू, डॉ. सुरेश ठाकुर, किरण ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, शिवम सिंह, रिता देवी, रंजना देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…