Samastipur

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्य के विभिन्न हिस्सों की तरह प्रखंड क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। कहीं आतिशबाजी की गई तो कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक झूमते नजर आए। इसी कड़ी में बुधवार को प्रखंड के बटहा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता बिनोद कुशवाहा की अगुआई में जोरदार उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी साझा की और मिठाइयां बांटी। पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बिनोद कुशवाहा ने कहा कि।सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है। प्रांतीय नेता अमर प्रताप सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष वैभव रंजन, नीरज कुमार सिंह, विकास कुंवर, विनोद सिंह, अनिल झा, सुरेश महतो, भूषण झा, फुचो महतो, विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रोसड़ा में जश्न, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को…

3 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग! बिहार में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा…

7 घंटे ago

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक…

7 घंटे ago

निशांत कुमार को खुद फैसला लेना है कि…नीतीश के बेटे की शपथ ग्रहण से दूरी पर क्या बोले बिजेंद्र यादव

बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जहाँ भाजपा और जदयू के…

8 घंटे ago

नीतीश के खास ‘विजय चौधरी’ ने संभाली उप-मुख्यमंत्री पद की बागड़ोर, समस्तीपुर के सरायरंजन से लगातार चौथी बार बने हैं MLA

समस्तीपुर [पद्माकर सिंह लाला] : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार…

12 घंटे ago