Samastipur

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह (65 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना में उनका भतीजा गुड्डू सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक बांस बाड़ी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से बंटवारा नहीं हुआ था। इसी बीच किसी पक्ष द्वारा बांस बाड़ी में आग लगा दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया। आग लगाने की घटना को लेकर जब रामचंद्र सिंह के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जागेश्वर सिंह से जवाब-तलब किया, तो विवाद अचानक मारपीट में बदल गया।

बताया जाता है कि झड़प के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रामचंद्र सिंह पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्हें ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना में घायल गुड्डू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मारपीट के दौरान रामचंद्र सिंह के छोटे पुत्र दिनेश को भी चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, दिनेश मानसिक रूप से कमजोर हैं और अपने पिता के साथ ही खेती-किसानी का काम करते थे।

इधर घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, एसएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किये हैं। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि बांस बाड़ी की जमीन का बंटवारा नहीं होने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद था। आग लगाने की घटना के बाद स्थिति बिगड़ी और मारपीट में रामचंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago