पांच वर्षो से फरार चल रहा फनीश पटना से गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने झोपड़ी से किया गिरफ्तार
समस्तीपुर/सिंघिया : पांच वर्षो से फरार चल रहा वारी गांव के फनीश झा क़ो सिंघिया पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर पटना सचिवालय थाना पुलिस की मदद से पटना से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई सुभाष यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट मामले समेत चार आपराधिक मामला में ये नामजद था। जिसमे इसके घर की कुर्की जप्ती भी हो चुकी थी। विगत पांच वर्षो से पुलिस क़ो चकमा देकर पटना में एक झोपड़ी में छिपा हुआ था। जिसे मोबाइल लोकेसन तथा गुप्त सूचना पर पटना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सिंघिया लाया जाएगा।

