समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बैंक प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री सूरज घर योजना के तहत बैंकों के स्तर पर लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करना था। डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी लाने और अनावश्यक देरी से बचने का निर्देश दिया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को भी तकनीकी एवं आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक भी लिया गया और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीडीसी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150