समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी को गोली मारकर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घायल कारोबारी की पहचान हरपुर बोचहा गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में की गई है। घटना मोहिउद्दीन नगर-बोचहा पथ पर हुई। बताया गया कि घायल श्रवण कुमार अपने घर के पास ही किराना दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर वह दुकान का सामान खरीदने के लिए मोहिउद्दीन नगर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग उनका पीछा करने लगे। अनहोनी की आशंका होने पर वह सामान लिए बिना ही वापस गांव लौटने लगे।
इसी क्रम में रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो उनके दाहिने जांघ में जा लगी। इसके बाद बदमाश करीब दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत मोहिउद्दीन नगर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए घायल के छोटे भाई श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की हालत में हैं, जिसके कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका है। इधर, सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर छानबीन जारी है।
बिहार नई सरकार के गठन की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बार…
हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर की सबसे शक्तिशाली इकाई मानी जाने वाली सशक्त स्थायी समिति…
बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई…
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय का…
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने…