Bihar

बिहार में नया सीएम चुनने के लिए BJP ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी, जल्द होगा नाम का एलान

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल का नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. अब बिहार के सीएम का चुनाव शिवराज सिंह चौहान करेंगे. माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही बिहार में बीजेपी के सभी विधायकों के साथ पहले बैठक करेंगे. इसके बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. यानि बिहार में बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री के चुनाव में अब शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम हो गई है.

इससे पहले बिहार में नए सीएम को लेकर भी कई नामों की चर्चा चल रही थी. इस बीच बीजेपी हाईकमान ने चौंकाने वाले फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के आलाकमान ने तय किया है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में चुना जाएगा. वहीं, बीजेपी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.’

14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक

बिहार सरकार के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी.

ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पुरी संभावना जताई जा रही है कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रह सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago