Samastipur

DBKN कॉलेज नरहन में BA सेमेस्टर-1 की छात्रा से छेड़खानी व मारपीट, पीड़ित छात्रा ने की शिकायत

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीबीकेएन कॉलेज नरहन की बीए सेमेस्टर-1 की एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में अपने साथ हुई छेड़खानी, मारपीट एवं मानसिक उत्पीड़न को लेकर कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी है। प्रशासन द्वारा शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आवेदन में कहा गया है कि 5 अप्रैल 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में एक युवक द्वारा छात्रा का पीछा किया गया तथा उससे मोबाइल नंबर मांगकर परेशान किया गया। छात्रा के मना करने पर स्थिति और गंभीर हो गई।

आरोप है कि बाद में एक अन्य युवक ने गार्ड की वर्दी में मौजूद महिला एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में छात्रा के चरित्र पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की तथा उसके साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा खुलेआम धमकी दी गई कि कॉलेज में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। घटना के बाद छात्रा को जबरन कंट्रोल रूम ले जाया गया, जहां उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप है। घटना से आहत छात्रा ने अपने आवेदन में खुद को निर्दोष बताते हुए सम्मान के साथ अन्याय होने की बात कही है। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आदित्य चन्द्र झा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। 5 अप्रैल को वे नहीं थे। जानकारी हासिल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

24 मिनट ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

41 मिनट ago

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…

57 मिनट ago

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में 56 लीटर विदेशी शराब बरामद, वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति नशे की हालत में गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एक साथ बुझ गए तीन चिराग, नदी में नहाने गए सगे भाइयों की डूबकर मौत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर सामने…

3 घंटे ago