Samastipur

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से कई परिवार बेघर हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में महेंद्र सदा के 4 वर्षीय पुत्र की आग में झुलसने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। आगजनी की इस घटना में कई घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात सहित दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के बाद कई परिवारों के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री तथा त्रिपाल का वितरण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

डॉ. सिंह ने कहा कि इस हादसे में कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया है और एक मासूम की मौत अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। तत्काल राहत के रूप में खाद्य सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध कराया गया है तथा आगे भी जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता की जाएगी। मौके पर ज्योतिष महतो, मुखिया पति मृत्युंजय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सुवंश कुमार, वार्ड सदस्य मनीषा रानी, अनीता देवी, पंकज शर्मा, मुकेश कुमार सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago