Samastipur

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू सहनी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिसारी पंचायत के वार्ड संख्या 14 में एक शोकाकुल गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 6 महीने का राशन सामग्री के साथ 21 हजार रुपये नगद प्रदान किए। जानकारी के अनुसार महिसारी पंचायत निवासी राम सुधार सहनी के 36 वर्षीय पुत्र राम ईश्वर सहनी की 22 मार्च को करंट लगने से असामयिक मौत हो गई थी। मृतक ही अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके निधन के बाद परिवार में उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजू सहनी ने 4 अप्रैल को अपनी टीम के माध्यम से पीड़ित परिवार तक सहायता पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से अपनी टीम के साथ सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए गरीब, असहाय और गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं और आगे भी यह सेवा जारी रखेंगे।

मदद मिलने के बाद पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोगों ने राजू सहनी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि ऐसे नेकदिल लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं और भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ व खुश रखें ताकि वे आगे भी जरूरतमंदों की मदद करते रहें। इस मौके पर सियाराम राय, पिंटू राय, रामलाल सहनी, वरुण राय, चंद्रकांत सिंह, श्रीराम सहनी, उमा सहनी, सुजीत कुमार, नवीन कुमार, कमलकांत राय, दपेश राय, मुन्ना कुमार राय सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago