Samastipur

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल चैंपियनशिप 2025–26 (सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल, पेंटिंग, मॉडलिंग एवं डांस) प्रतियोगिता में समस्तीपुर के मगरदही चौक पर स्थित किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अकादमी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के संस्थापक रंजन गांधी, मैनेजिंग डायरेक्टर सह कोरियोग्राफर शिक्षा देबरे तथा डायरेक्टर राजा पोद्दार ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर शहर के समाजसेवी रिजुव्वल इस्लाम शाहीन एवं समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनीता राम ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बल पर समस्तीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में क्रिकेट अकादमी के संस्थापक बृजेश झा, केशव विवाह भवन के संचालक गिरधर गोपाल, आनंद फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एन.के. आनंद, स्कूल ऑफ सॉकर के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश तथा वीडियोग्राफर भोला पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। अंत में किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

5 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

48 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

1 घंटा ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

2 घंटे ago