समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद की गई, वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में रेल थाना समस्तीपुर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पर आरपीएफ समस्तीपुर की टीम ने लावारिस हालत में रखे 3 पिठू बैग और 2 थैलों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कुल 56.42 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सभी शराब की बोतलों पर पश्चिम बंगाल में निर्माण/बिक्री अंकित है। बरामदगी के बाद रेल थाना समस्तीपुर में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मंसूर (35 वर्ष), पिता मोहम्मद मंजूर, निवासी बलुआहा थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में उसके शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…