Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यहां दो मंजिला पार्किंग स्टैंड और आधुनिक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप बदलने के साथ यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। समस्तीपुर रेल मंडल के DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बाजार साइड क्षेत्र का जायजा लेते हुए नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर जल्द विस्तृत योजना तैयार करने पर जोर दिया। डीआरएम ने कहा कि इस परियोजना से न केवल पार्किंग की समस्या दूर होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके साथ ही स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया और कारखाना गेट के आसपास सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

इससे पहले DRM द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें गुणवत्ता और तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बाजार साइड क्षेत्र के समग्र विकास के तहत यह पहल की जा रही है, जिससे समस्तीपुर स्टेशन क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से लैस हो सकेगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

31 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago