Samastipur

समस्तीपुर में राजकीय मेले के दौरान रात के समय खुलेआम टेबल पर रखकर शराब बेचने का वीडियो वायरल, दिन में केंद्रीय मंत्री व DM समेत अन्य ने किया था उद्घाटन 

समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले से सामने आया है। यहां रात के समय कथित तौर पर खुलेआम शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें खुले में रखी दिखाई दे रही हैं। बोतलों के साथ एक ग्लास भी रखा हुआ नजर आ रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वहां चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही थी। वीडियो में एक युवक बोतलों के पास खड़ा खीरा काटता भी दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि मेले से लौट रहे कुछ लोगों की नजर जब इन बोतलों पर पड़ी तो उन्होंने इस पर सवाल उठाए। हालांकि वहां मौजूद लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये सच में शराब की बोतलें हैं। गौरतलब है कि इसी राजकीय मेले का उद्घाटन दिन में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था।

उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद रात में इस तरह का दृश्य सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी देर शाम दर्शन करने के लिये बाबा केबल धाम पहुंचे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की Samastipur Town आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उत्पाद अधीक्षक ने वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

53 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago