समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस को चकमा देकर महिला थाने से भाग निकली, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, केवटा गांव की रहने वाली रितु कुमारी के आवेदन पर एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में उमेश राय की पत्नी को पूछताछ के लिए दलसिंहसराय थाना लाया गया था। महिला को थाने में महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया था, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
बताया जा रहा है कि देर रात ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को नींद आ गई। इसी का फायदा उठाकर बंदी महिला वहां से चुपचाप फरार हो गई। घटना का पता चलते ही थाने में अफरातफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन तेज कर दी है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है. महिला को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार कार्रवाई कर रही है।
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा है कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग इस घटना को गंभीरता से ले रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला बंदी को महिला हाजत में रखने के बजाय पुलिस बैरक में रखा गया था, जो नियमों के खिलाफ है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…