Samastipur

‘वो मुझे मार देता, इसलिए मैंने मार डाला’, शराब डिलीवरी के दौरान बीच सड़क पर मलिंगा ने काटा शर्मा का सिर, फिर तलवार की नोंक पर रख गांव में घुमाया, समस्तीपुर पुलिस का उद्भेदन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के सिर कटे लाश बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गायब मृतक का सिर, मृतक की साइकिल व घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गांव के ही मुख्य आरोपी विकेश पासवान उर्फ मलिंगा, राजेश कुमार रंजन उर्फ राजन, अर्जुन पासवान, दीपक पासवान और नीतीश कुमार शामिल है। इस संबंध में रविवार को सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर घटना का उद्भेदन किया।

एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मलिंगा और मृतक सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत हो गई। सुधांशु पर भी हत्या और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ मामला दर्ज है। वहीं मलिंगा पर भी मुफस्सिल थाने में तीन संगिन मामले दर्ज है जिसमें वह फरार भी चल रहा था। इधर दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत रहने लगी। इस बीच मलिंगा को लगने लगा था कि सुधांशु उसकी हत्या कर देगा।जिससे वह डरा सहमा भी रहता था। इस बीच 10 मार्च को सड़क पर सुधांशु को अकेले पाकर मलिंगा ने अपने साथियों के साथ सुधांशु की हत्या बीच सड़क पर ही गला काटकर कर दी।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अभियुक्तों द्वारा तलवार की नोख पर सिर को रखकर टोले में घुमाया भी गया। जिसे आसपास के लोगों के द्वारा भी देखा गया। लेकिन डर से कोई भी ग्रामीण कुछ भी नहीं बोल रहे थे। हत्या के बाद अभियुक्तों ने सिर और धर को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। मृतक के सिर को रंजन पासवान के बगीचा में और धर को कुछ ही दूरी पर पानी टंकी के पास परता जमीन में दफना दिया।

जहां पर शव को गाड़ा गया था उस स्थान के बारे में किसी को शक ना हो इसलिये उस जमीन को ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार रंजन के सहयोग से जमीन मालिक उदय पासवान की उपस्थिति में जोतवा दिया। इस दौरान मृतक के साइकिल को मध्य विद्यालय भुसारी के बगल के पोखर में फेंक दिया। पुलिस साइकिल को भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को हुई। इससे पहले सुधांशु की खोजबीन की जा रही थी। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने कपड़े और हाथ में बंधे काले धागे के आधार पर शव की पहचान अपने पति सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में की थी।

शराब डिलेवरी देने के दौरान हुई हत्या :

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया की 10 मार्च की शाम सुधांशु झोला में लेकर देसी शराब बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मलिंगा और उसके साथियों से इसकी मुलाकात बीच रोड पर ही हो गई। इस दौरान मलिंगा और उसके दोस्तों ने इसे पकड़ लिया और वहीं पर पटक कर सड़क किनारे ही तलवार से वार किया पहले दोनों पैर और सिर को जख्मी किया, फिर गला काट डाला। गला काटने के बाद आसपास तलवार की नोख पर मलिंगा ने सुधांशु के कटे सिर को रखकर नचाया भी। बाद में इसे बांसवाड़ी में लाकर रखा जहां पर इसके शरीर को बोरी में बंद किया और बगल के बंजर खेत में दफन कर दिया और ट्रैक्टर से जोतबा दिया। वहीं सिर को भी कुछ ही दूरी पर रंजन पासवान के बगीचे में दफना दिया। इस पूरे घटना की जानकारी ट्रैक्टर चालक और जमीन मालिक को थी। पुलिसिया अनुसंधान के बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में शराब कारोबार को लेकर तनातनी की स्थिति थी। सुधांशु इसकी हत्या न कर दे इस डर से मलिंगा ने सुधांशु की हत्या कर दी।

स्पीडी ट्रायल के तहत दिलाई जाएगी सजा :

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिल गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। सभी लोगों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी। इधर कागजी कार्रवाई व मेडिकल जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

शव के पास शोक जता रहा था आरोपी :

बताया गया है कि सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी का शव बरामद होने के बाद तक मलिंगा और उसके साथी गांव में ही थे और घटनास्थल के पास आकर शोक भी व्यक्त कर रहे थे। इस बीच घटना को अंजाम देने वाले मलिंगा की जानकारी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगी तो वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मलिंगा व उसके साथियों को घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर दिया।

यहां देखें प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago