Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में 10 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन की शिथिलता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों की प्रमुख मांगों में नवनिर्मित ‘परीक्षा भवन’, कैंटीन और ऑडिटोरियम हॉल को अविलंब शुरू करने, CBCS पाठ्यक्रम के अनुरूप कॉलेज लाइब्रेरी में नई पुस्तकें उपलब्ध करायी जानें, छात्रा कॉमन रूम को क्रियाशील कर वहां सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगायी जानें, कॉलेज के मुख्य द्वार पर संस्थान का विस्तृत मानचित्र लगायी जाने, प्रथम एवं द्वितीय गेट के बीच शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था करने की मांग की।

इसके अलावे कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का विवरण, लागत और समय-सीमा प्रदर्शित करने वाला बोर्ड लगाने, इग्नू (IGNOU) विभाग में कथित अवैध वसूली बंद होने और वहां स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाने, पूरे परिसर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाने की भी मांग रही।

धरना के दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान एवं संचालन विवेक विराट ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर क्षोभ प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रभारी महेश कुमार एवं स्थानीय थाना से प्रतिनियुक्त एस.आई. को मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान NSUI के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन के तहत कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला महासचिव मधुकेश गुंजन, जिला सचिव दीपक कुमार सिंह, छात्र नेता सुमन कुशवाहा, अजीत कुमार, आनंद कुमार, बादल यादव, भविष्य कुमार सिंह, एहसान आरजू, अभिषेक राणा, आदेश कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार और अजहर सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

4 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

5 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

18 घंटे ago